Homeखबर स्तम्भगिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाई...
गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा के द्वारा भामाशाह जयंती धूमधाम से मनाई गई
गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा की ओर से दानवीर भामाशाह की 477वां जयंती साहू समाज भवन हुट्टी बाजार गिरिडीह में आयोजित की गई। इस समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू तथा संचालन महासचिव धर्म प्रकाश ने किया। समारोह की शुरुआत जिला पदाधिकारीयों ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उसके बाद उपस्थित तमाम पदाधिकारीयों तथा लोगों के द्वारा भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बाल गोविंद साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह एक राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि के रक्षार्थ सर्वस्व न्योछावर कर देश की अस्मिता बचाई। प्रदेश का अधिकारी अध्यक्ष उमा चरण साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह के पदचिन्हों का अनुसरण कर सामाजिक कार्यों के दायित्वों का निर्वाहन हम सभी को करना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार साहू तथा श्यामसुंदर साहा ने कहा कि दानवीर भामाशाह एक कुशल सेनानायक भी थे। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने समाज के लोगों को दानशीलता के गुण को अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया। समारोह को संरक्षक ब्रजनंदन प्रसाद ,प्रखंड अध्यक्ष राजू साहू गोविंद साहू मोहित प्रसाद साहू विशेश्वर साहू नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शाह महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता सुचिता देवी ने भी संबोधित किया।
मंच संचालन महासचिव धर्म प्रकाश ने किया उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह के दानशीलता ,देशभक्ति एवं कुशल नेतृत्व हम सबों के लिए अनु करनी है।
गिरिडीह नगर कमिटी के द्वारा बसंत साहू जी,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षता सुचिता देवी तथा बोकारो जिला के समाजसेवी कमल साहू को भामाशाह का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
समारोह में अरुण कुमार साहू, बोकारो के समाजसेविक कमल साहू सुनील कुमार साहू प्रदीप साहू टहल राम साहू बसंत साहू सीताराम साहू मनोज साव दीपक कुमार गुप्ता शंकर साव हीरालाल साहू, संजय साहू, भीम साव वीरेंद्र कुमार साव अभय कुमार साहा, श्यामसुंदर गुप्ता विकास कुमार, मनीष गुप्ता वीरेंद्र साहू महिला अध्यक्ष सुचिता देवी, महासचिव विनीता साह, मार्ग दर्शक मंडल के गीता देवी, कमला कुमारी, मधु देवी, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, प्रमिला देवी,, सोनी साह पिंकी साह, नीतू साहू, रुवी कुमारी शिल्पी साह जंयती देवी शुसुमि्ता साह शाहिद तमाम प्रखंडों से सैकड़ो पुरुषों और महिलाओं में भाग लिया।