बोकारो : गिरिडीह संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव के समक्ष निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ उषा सिंह ने नामांकन किया। आज गिरीडीह से पहला नामांकन है। मालूम हो उषा सिंह भाजपा में थी लेकिन जब यह सीट आजसू पार्टी के खाते में चला गया तो उन्होंने अपना रास्ता अलग करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी उषा सिंह झारखंड सरकार मे चिकित्सक के पद पर तैनात थी, उन्होंने 2021 में रिटायर्ड होने के बाद भाजपा का दामन थामा था।उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे आज भी मोदी के फैन हैं,मोदी के कार्यकाल तथा उनके कार्यों से संतुष्ट हैं।लेकिन आजसू को सीट मिलने से उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। उन्होने कहा कि गिरीडीह के विकास को पिछड़ते हुए देखा है ,गिरीडीह संपन्न होने के बाद यहां का युवा पलायन कर रहे हैं इसलिए समग्र विकास के लिए वे चुनाव मैदान है।चुकी गिरीडीह को कुशल नेतृत्व नहीं मिला है।