गिरिडीह : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने गिरिडीह समाहरणालय पहुंची | कल्पना झामुमो की उम्मीदवार हैं. रविवार देर शाम को ही वह गिरिडीह पहुँच गयी थी| सोमवार को नामांकन पर्चा भरने के लिए वह उत्सव उपवन से लाव लश्कर के साथ सीधे समाहरणालय पहुंची | जहां 31 गांडेय निर्वाचन पदाधिकारी गुलाम समदानी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया | मौक़े पर सूबे के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ,राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद, मंत्री बादल पत्र लेख, मंत्री आलमगीर आलम ,मंत्री बेबी देवी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर , सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू, बसंत सोरेन, महुआ माजी,माले विधायक बिनोद सिंह सहित झामुमो के कई कद्दावर नेता के अलावा इंडिया ब्लॉक के कई नेता मौजूद थे| नामांकन के उपरांत पपरवाटांड खेल मैदान में सभा का आयोजन किया जाएगा | नामांकन प्रक्रिया के बाद आयोजित जन सभा में वह मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगी | इस दौरान नामांकन को लेकर कार्यकर्त्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है | जिले के कार्यकर्ताओं के अलावा समीप के कई जिले के कार्यकर्त्ता भी इस दौरान मौजूद रहें |