रांची : राजधानी रांची के हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया एवं इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक भारत के प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे मे आने पर चार मुद्दों पर खुलकर बात रखने की अपेक्षा झारखंड मुक्ति मोर्चा को है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड दौरे के अंतर्गत संभवत भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री चाईबासा आएंगे इस दौर से झारखंड मुक्ति मोर्चा अपेक्षा करता है कि प्रधानमंत्री आदिवासी स्मिता पर उनकी पार्टी बीजेपी का स्टंट क्या है सरना धर्म कोड़ को प्रधानमंत्री किस रूप में देखते हैं.
जिस क्षेत्र में प्रधानमंत्री का दौरा है पोडाहाट,कोल्हान, सारडा स्थानियों का जो वन अधिकार है उसपर पर बदलाव क्यों किया गया?, क्या मजबूरी रही की कॉर्पोरेट अ बाध्य रूप से वहां घुसेंगे?, ग्राम सभा को क्यों मुल्तवी किया गया? कोल बेयरिंग एक्ट के साथ छेड़छाड़ क्यों किया गया एवं पिछले 10 साल में hec क्यों बर्बाद हुआ? इन सवालों का जवाब प्रधानमंत्री को देनी चाहिए
