Sunday, May 17, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक मई से लागू होगी पार्किंग...

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक मई से लागू होगी पार्किंग की नई व्यवस्था

रांची : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के वाहन पार्किंग एवं आवागमन में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक मई से वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री टर्मिनल भवन के पास जाम को कम करने के लिए पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थान आवंटित किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular