Thursday, October 16, 2025
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस का मैनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का छाप है : पीएम

कांग्रेस का मैनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का छाप है : पीएम

अररिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फारबिसगंज में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही मुस्लिम तुष्टिकरण के तहत काम किया है।

कांग्रेस का मैनिफेस्टो पर मुस्लिम लीग का छाप है। पीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों के हक की बात कही थी।जिसका वीडियो अभी भी है।जबकि एनडीए मानती है देश के संसाधन और संपत्ति पर पहला हक गरीबों का है।गरीब मजदूरों,किसानों,छात्र,युवा और मां बहनों का है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संपत्ति,जमीन,यज्ञ तक की घर में रखे गहने और वह भी सुहागिन मां बहनों का मंगलसूत्र तक छीनने की कवायद में है।उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार के मुखिया सदस्य के गुजर जाने के बाद अपनी संपत्ति बेटे बेटियों को नहीं दे पायेंगे।कांग्रेस वैसी संपत्ति पर 55 फीसदी टैक्स लगाने वाले हैं।उन्होंने नारा देते हुए कहा कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी,जिंदगी के बाद भी।

RELATED ARTICLES

Most Popular