Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड के 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

झारखंड के 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

RANCHI : झारखंड के 24 में से 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है। इन 14 जिलों में लोग भीषण गर्मी से त्रस्त है, लू का प्रकोप लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। उपर से सुबह से शाम तक बिजली की आँख-मिचौली भी लोगों को दंश दे रहा है, लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों तक बिजली नहीं रहती है, आम जनता खासकर रोगी एवं छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से हलकान रहते हैं। पेयजल की समस्या से राजधानी से लेकर गोड्डा जैसे दूरदराज इलाके भी प्रतिदिन जूझ रहे है।

भूगर्भ जल के अतिदोहन के कारण बोरवेल फेल हो गये है, टैंकरों से पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति भी की जा रही है, जिससे लोगों का सब्र का बांध टूट रहा है। इस भीषण गर्मी के कारण सिविल कोर्ट जैसे न्यायिक संस्था भी 01 अप्रैल से 29 जून तक प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यों का निष्पादन कर रही है। परन्तु राज्य के अधिकांश सरकारी और निजी स्कूलों में अभी भी सुबह 10 बजे से सांय 04 बजे तक कक्षाएं चल रही है, जिसके कारण छोटे-छोटे मासूम बच्चे लू की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं।

भारतीय जनतंत्र मोर्चा राज्य सरकार से मांग करती है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में 01 मई, 2024 से अगले एक माह तक की गर्मी छुट्टी घोषित करे। साथ ही भाजमोे राज्य सरकार से मांग करती है कि पानी की भारी क़िल्लत को देखते हुए मुहल्लों-बस्तियों में टैंकर से पानी आर्पूिर्त की समुचित व्यवस्था शीघ्र कराये और राज्य के सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराये ताकि लोग भीषण गर्मी से कुछ हद तक निजात पा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular