Friday, February 27, 2026
Homeखबर स्तम्भआपसी मतभेद भुलाकर आरती सिंह की शादी में पहुंचे 'मामा' गोविंदा, वीडियो...

आपसी मतभेद भुलाकर आरती सिंह की शादी में पहुंचे ‘मामा’ गोविंदा, वीडियो वायरल

मशहूर एक्ट्रेस आरती सिंह हाल ही में दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। हाल ही में इस कपल की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस मौके पर आरती सिंह लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आरती का ब्राइडल लुक देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। ऐसे में आरती के चाचा गोविंदा ने शादी में शामिल होकर सभी को चौंका दिया है। उनके आने से भाई-बहन आरती और कृष्णा अभिषेक समेत सभी लोग बेहद खुश हैं।

आरती सिंह की शादी में सबको जिस शख्स का इंतजार था वो थे एक्ट्रेस के मामा यानी एक्टर गोविंदा। आखिरकार अभिनेता गोविंदा ने अपने मामा होने का फर्ज निभा दिया है। आरती सिंह की शादी में गोविंदा बेहद खुशी के साथ शामिल हुए। काले सूट में गोविंदा हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular